झारखंड आंदोलनकारी रोड़या सोरेन से मिले अधिवक्ता अरविंद कुमार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारी नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रोड़या सोरेन से उनके पैतृक गांव कुकड़ाडीह स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रोड़या सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रोड़या सोरेन झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं और झामुमो के एक वरिष्ठ नेता के रूप में संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सानिध्य में राजनीति की है।

बताया गया कि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वे शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनके आवास पर ही इलाज चल रहा है।


मुलाकात के दौरान अधिवक्ता अरविंद कुमार ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास, दिलीप सोरेन, मकसूद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें