ड्राइवरों के अधिकार और सम्मान की आवाज बनेंगे अप्पू तिवारी, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक की मिली जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : ऑल इंडिया ड्राइवर संघ ने सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी को संगठन की सदस्यता प्रदान करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर पाण्डेय ने उन्हें सदस्यता दिलाई और जिले में ड्राइवरों को संगठित करने तथा उनके अधिकार, सम्मान और समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का दायित्व सौंपा।

जिम्मेदारी मिलने के बाद अप्पू तिवारी ने कहा कि संघ की ओर से उन्हें दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक कर्ज भी है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। ड्राइवरों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

अप्पू तिवारी ने कहा कि ड्राइवर वर्ग वर्तमान समय में कई सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक समस्याओं से जूझ रहा है। सड़क पर दिन-रात मेहनत करने के बावजूद कई बार उन्हें अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम जिले के ड्राइवरों की जायज समस्याओं को संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा, “ड्राइवरों के अधिकार, सम्मान और हक की आवाज बनने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने ड्राइवर समुदाय से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों के लिए संगठित तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर के ड्राइवर संघ से जुड़े सदस्यों और सहयोगियों ने अप्पू तिवारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सदस्यों ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम में ड्राइवरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और संगठन का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें