Jamshedpur : छत्तीसगढ़ के भिलाई में 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 45वीं सब जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए झारखंड की बालक एवं बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित 10वीं सब जूनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
बालक वर्ग की टीम
बालक वर्ग में मोहम्मद समीर अंसारी, बलराज सिंह, पवन तिवारी, हिमांशु कुमार, विशाल राज, मयंक यादव, तन्द्रा मोहित, अनुराग ठाकुर, आयुष पांडेय और फरीद खान को टीम में शामिल किया गया है।
कोच: के. एस. राव
मैनेजर: के. श्रीनिवास राव
कप्तान: फरीद खान
उपकप्तान: आयुष पांडेय
बालिका वर्ग की टीम
बालिका वर्ग में रानी कुमारी, दीपा रानी महतो, आरूषि सोना, अंजनी कुमारी, रिंकी कुमारी पंडित, मुस्कान यादव, इच्छा कुमारी, खुशवंत कौर, हर्षिता कुमारी और अंकिता कुमारी को टीम में जगह मिली है।
कोच: सोनम मिश्रा
मैनेजर: वाई. शांति ज्योति
फिजियो: अमीषा कुमारी
कप्तान: अंकिता कुमारी
उपकप्तान: हर्षिता कुमारी
झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन की ओर से बिरेंदर कुमार मिश्रा को रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
के. शिवा राव को सौंपी गई टीम की जिम्मेदारी
दोनों टीमों की पूरी जिम्मेदारी झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी के. शिवा राव को सौंपी गई है। टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने की तैयारियों में एसोसिएशन के महासचिव मज्जी रवि कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी के. राम कृष्णा राव, धीरेन पांडा, मनिन्दर नाथ दास, के. एस. राव, जी. सन्यासी राव, डी. सूर्य भूषण राव, के. विश्वरूपा राव, मंजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और सीनियर खिलाड़ियों ने सब जूनियर टीम के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

















