डोमजूडी से 52 वर्षीय जगदीश दास उर्फ जोगा लापता, जादूगोड़ा थाने में सनहा दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूडी गांव से 52 वर्षीय जगदीश दास उर्फ जोगा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर जादूगोड़ा थाना में सनहा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, लापता जगदीश दास, स्वर्गीय गोस्वामी दास के पुत्र हैं। परिजन कवि रंजन दास ने देर शाम जादूगोड़ा थाना पहुंचकर उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की तलाश में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, जगदीश दास उर्फ जोगा का रंग सांवला है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जगदीश दास के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या जादूगोड़ा थाना को इसकी सूचना दें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.