झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति से की शिष्टाचार मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू एवं समिति के सदस्यों मथुरा प्रसाद महतो, नागेंद्र महतो और सोमेश चंद्र सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समिति के सभापति एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, वीर सिंह सोरेन, सागेन पूर्ति, खुद्दू उरांव, प्रणव महतो, रतन महतो, शेख नासिर खान, मो. जलील, सुधीर सोरेन, मिथुन चक्रवर्ती, जगत मार्डी, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम, फैयाज अहमद खान, राजा सिंह, मो. अकबरुद्दीन और गोकुल मार्डी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.