पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव के साथ मनाई। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अंत्योदय के विचार को साकार करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा, पार्टी के प्रेरणापुंज और कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला कार्यालय के साथ-साथ जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को शुचिता की राजनीति का दर्शन दिया और अपनी विचारधारा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहे। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका व्यवहार सरल और सहज था, वहीं वे अनुशासन के प्रति बेहद दृढ़ रहे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सभी 28 मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

भाजपा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत सभी 28 मंडलों में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बूथ सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.