तालाब जाने के दौरान महिला को सांप ने डसा, समय पर इलाज से बची जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : थाना क्षेत्र के बड़ाबांबो गांव में रविवार दोपहर सर्पदंश का मामला सामने आया। तालाब में स्नान करने जा रही एक महिला को रास्ते में जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

पीड़िता की पहचान बिना महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रोज की तरह तालाब में स्नान करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास से निकले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए।

सरायकेला सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बच सकी। उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.