चांडिल गोलचक्कर पर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लगाने की मांग, नए रूट पर यात्री शेड की भी उठी आवाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चांडिल गोलचक्कर पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने तथा नए रूट पर यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की गई है। इस संबंध में समाजसेवी अरुण बागड़िया ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार को पत्र भेजकर क्षेत्र की यातायात एवं यात्रियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि एनएच-33 के पुराने रूट के बंद होने के बाद दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को नए रूट से बस एवं अन्य सवारी वाहन पकड़ने में परेशानी हो रही है। चांडिल गोलचक्कर पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में नए रूट पर यात्री शेड के निर्माण के साथ गोलचक्कर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की गई है।

अरुण बागड़िया ने पत्र के माध्यम से पिछले करीब दो वर्षों से वन-वे व्यवस्था में चल रहे अधूरे चिलगू पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग भी की है। पत्र में कहा गया है कि पुल पर वन-वे व्यवस्था के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत बताई गई है।

इसके अलावा टाटा-रांची हाईवे पर सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने की मांग भी पत्र में की गई है। मांग की गई है कि यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें