पुराने ग्रामीण परिवेश की थीम पर सजेगा दुर्गा-काली पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिरसानगर जोन नंबर-3 स्थित सरकारी कुआं मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली दुर्गा एवं काली पूजा के पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहे।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को पुराने ग्रामीण परिवेश की थीम पर तैयार किया जाएगा। पंडाल का निर्माण विशेष रूप से बंगाल से आए कारीगरों द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, ग्रामीण जीवन की पारंपरिक झलक को पंडाल की सजावट और संरचना के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक प्रीतपाल सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव सजल दत्ता, सचिव रंजीत शर्मा, कृष्णा नायक (सोनू), कोषाध्यक्ष राखाल चंद्र, प्रधान कृष्णा प्रमाणिक, खोकन मजूमदार, परिमल दत्ता, नवीन मिश्रा, अजय दत्त, अरुण गोराई, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश साहू, महावीर गोराई, शुभम मिश्रा, संध्या रानी महतो, तापस दास, विशाल ठाकुर सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों ने बताया कि पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें