बागबेड़ा गुरुद्वारा के नए शेड में लगेंगे छह सीलिंग पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब जल्द ही छह सीलिंग पंखे लगाए जाएंगे। शेड में पंखों की कमी के कारण गर्मी के दौरान श्रद्धालुओं और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल एवं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं।

गुरुद्वारा परिसर में नया शेड बनने के बाद से ही यहां पंखों की जरूरत महसूस की जा रही थी। गर्मी के दिनों में कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के दौरान शेड में मौजूद लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी उठानी पड़ती थी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से भी लंबे समय से पंखे लगाने की मांग की जा रही थी।

छह पंखे उपलब्ध होने के बाद अब शेड में इन्हें जल्द लगाने की तैयारी है। इससे गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा एवं रवि सिंह जॉली के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े ऐसे कार्यों से श्रद्धालुओं को सीधे लाभ मिलता है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, जोगिंदर सिंह, अमृत कौर, जगदीप कौर, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, सुखविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें