प्रेमनगर में वीणापाणी क्लब ने धूमधाम से मनाया गणेश पूजा उत्सव, बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : प्रेमनगर स्थित वीणापाणी क्लब की ओर से गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को क्लब के पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य दिनेश महतो, सूरज साह, नारायण पात्र, विष्णु सरदार, अनुपम विश्वास, संजय सरदार, बापटू विश्वास, चंद्रमोहन महतो, प्रकाश गोप, अमन पात्र, विवेक मुंडा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें