Jamshedpur : एफजेसीसीआई चुनाव में कोल्हान के व्यापारियों ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए रांची पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोल्हान के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में करीब 45–50 व्यापारी एक साथ रांची पहुंचे और पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मतदान में भाग लिया।
इस अवसर पर विजय आनंद मूनका ने कहा कि कोल्हान के व्यापारियों की यह सामूहिक भागीदारी व्यापारिक समाज की मजबूत इच्छाशक्ति और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ व्यापारिक हितों की आवाज को भी प्रभावी बनाती है।
मूनका ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एफजेसीसीआई के चुनाव अधिकारियों और पूरी चुनाव टीम को बधाई दी। उन्होंने निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित लोगों के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान कोल्हान के आरवीपी विजय आनंद मूनका, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कोटिया, चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

















