टेक रूट 4.0 में एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन, छह पुरस्कार किए अपने नाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित टेक रूट 4.0 प्रतियोगिता में एनटीटीएफ के प्रशिक्षुओं ने तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में छह पुरस्कार हासिल किए। प्रशिक्षुओं की इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी और सुडोकू समेत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में E1B की सपना सिंह और नम्रता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। वहीं, C2 के अनमोल झा ने लोगो डिजाइनिंग में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

वेबसाइट डिजाइन प्रतियोगिता में C2 के अंकुश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, तकनीकी कौशल और साइबर सुरक्षा की समझ का प्रदर्शन करते हुए C2 के राजीव एवं C3 की सुप्रभा ने साइबर सिक्योरिटी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

सुडोकू प्रतियोगिता में भी एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं ने अपनी तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल का परिचय दिया। इसमें M3A के शुभम रंजन ने द्वितीय, जबकि M3B के अक्षय कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस प्रकार टेक रूट 4.0 में एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं ने विभिन्न श्रेणियों में दो प्रथम, तीन द्वितीय और एक तृतीय पुरस्कार हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

प्रशिक्षुओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रशिक्षुओं को तकनीकी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और टीम भावना को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

एनटीटीएफ परिवार ने सभी विजेता प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.