Jamshedpur : झारखंड के दिवंगत मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनोज यादव एवं डॉ. अवतार सिंह ने नम आंखों से उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ किया गया।
इस दौरान मनोज यादव एवं डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व और जनहित से जुड़े उनके कार्य सदैव लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे। उनके असामयिक निधन से समाज और झारखंड को हुई क्षति अपूरणीय है।
आयोजकों ने बताया कि खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ना, ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा दिवंगत नेता की स्मृति को सम्मान देना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने मौन रखकर स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

















