Jamshedpur : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड में उपस्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। डुमरिया जाने के क्रम में मुसाबनी प्रखंड के सूरदा क्रॉसिंग चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने किया। इस दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए झामुमो जिला कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा मुसाबनी प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सूरदा क्रॉसिंग पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मंत्री का स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
मंत्री के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी के डुमरिया आगमन का स्वागत करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

















