माताजी आश्रम में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पोटका। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर हाता स्थित माताजी आश्रम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सादगीपूर्ण समारोह में भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हल्दीपोखर शाखा से आई बहनों ने भक्तजनों को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुलेखा बहन ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के आत्मिक और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं, ऐसे में रक्षा बंधन जैसे पर्व आपसी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही परमात्मा की संतान हैं, इसलिए आपस में भाई-बहन के समान प्रेम और सम्मान की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

समारोह में सुनील कुमार दे, राज कुमार साहू, संजीव साह, बलराम गोप, निताई महाकुड़, चीनू मां, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें