जमशेदपुर, 27 अगस्त। बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल में रक्षाबंधन पर्व सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ज्योति क्लब, इंटरैक्ट क्लब एवं ट्रूप नं. 389/37, 37 झारखंड बटालियन NCC की ओर से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सफल जीवन की कामना करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान के लिए आभार जताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Rev. Fr. Varnan D’Souza ने RAF के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव कुमार एवं जवानों को राखी और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना का भी प्रतीक है। देश और समाज की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य Rev. Fr. Sheetal Lakra, प्रशासक Sr. Anjani Mala Toppo, ANO F/O Aayush Kumar सहित शिक्षकगण, विद्यालय के अन्य सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा-भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति उनका सम्मान और कृतज्ञता हमेशा बनी रहेगी।

















