संत अगस्तिन दिवस पर संत अगस्तिन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : संत अगस्तिन उच्च विद्यालय, मनोहरपुर में बुधवार को संत अगस्तिन दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रंजित यादव, विशिष्ट अतिथि रेव. फा. एंजेल कंडुलना और रेव. फा. प्रेमबरदान टोप्पो सहित अन्य अतिथियों ने संत अगस्तिन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व संत अगस्तिन परिवार की ओर से मुख्य अतिथि रंजित यादव का पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने संत अगस्तिन के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं रेव. फा. एंजेल कंडुलना ने संत अगस्तिन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अरुण कुमार नाग ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और विद्यार्थियों की उपलब्धियां शिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रयासों का परिणाम हैं।

मौके पर पूर्व प्राचार्य लिल्यानी देमता, मेन्सन तोपनो, सेजन भुइयां समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। समारोह का समापन एम. टोपनो के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.