सावन क्वीन 2026 में महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आवाज़-ए-मंच के तत्वावधान में आयोजित “सावन क्वीन 2026” कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर रैंप वॉक, नृत्य, गीत, गेम्स और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ मनोरंजन, आत्मविश्वास और आपसी जुड़ाव का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मीना राव, पूनम रे, रिंकी, सुष्मिता, बीना, मेनाक्षी, प्रीति कुमारी, रेनू शर्मा, गोपा, मधु चंदा, पुरबी चटर्जी, चयानिका, मौसमी चटर्जी, सम्पा बनर्जी, अंजना देब रॉय, पोम्पा गांगुली एवं बबली जाना सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन के अंत में आवाज़-ए-मंच की संस्थापक काकोली सरकार ने सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

काकोली सरकार ने कहा कि “सावन क्वीन” जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी प्रतिभाओं और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, कला, आत्मविश्वास और मनोरंजन का शानदार संगम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.