चांडिल में बंधन बैंक की 11वीं वर्षगांठ पर समारोह, महिला ग्राहकों ने काटा केक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चांडिल बाजार स्थित डैम रोड के बंधन बैंक शाखा में शुक्रवार को बैंक की स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक निशांत सिंह ने महिला ग्राहकों के हाथों केक कटवाकर बैंक की 11वीं वर्षगांठ की खुशी मनाई। इस दौरान बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक निशांत सिंह ने कहा कि बैंक लगातार अपने ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्राहकों के साथ साझा की।

उन्होंने विशेष रूप से महिला ग्राहकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा अधिकतम ब्याज से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर परमानंद मोदक, गप्पू जालान, समाजसेवी अरुण बागड़िया, जितेंद्र सिंह, सुलेखा बगड़िया, आशा मुनका, वंदना मुनका सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.