वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत अधरजी की माता मंजू अधरजी का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत अधरजी की माता मंजू अधरजी का 86 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम परसुडीह स्थित अपनी बेटी के आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मंजू अधरजी करीब चार वर्षों से बिस्तर पर थीं। चार वर्ष पूर्व बाथरूम में गिरने के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और उनका टीएमएच में इलाज भी जारी था। गुरुवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

मंजू अधरजी अपने पीछे पुत्र अभिजीत अधरजी और दो पुत्रियों अन्नपूर्णा मुखर्जी एवं सुमिता राय चौधरी को छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्वती घाट पर किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.