हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 में फरार चल रहे और पूर्वी सिंहभूम पुलिस द्वारा दो लाख रुपये का इनामी घोषित मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। अब अदालत के निर्देशानुसार उसके विरुद्ध आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए आम लोगों से सूचना देने की अपील की गई थी। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भी आश्वासन दिया था। अब आत्मसमर्पण के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें