इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का पौधारोपण अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने “एक माँ या बेटी के नाम” अभियान के तहत शहर के दो स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान कुल 100 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

अभियान के प्रथम चरण में घोड़ाबांधा स्थित श्री साईं नाथ देवस्थानम् परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में किचन गार्डन की भी शुरुआत की गई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का उपयोग मंदिर में भगवान के भोग के लिए किया जाएगा।

दूसरे चरण में बागुनहातु स्थित सारना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश ठाकुर एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के 12 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष संचिता डे एवं सचिव मधुमिता रॉय ने किया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.