गम्हरिया बाजार बनेगा आधुनिक मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स, सांसद जोबा माझी की पहल से दुकानदारों में जगी उम्मीद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gamharia : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित गम्हरिया बाजार की तस्वीर जल्द बदल सकती है। बाजार को आधुनिक मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की योजना को लेकर स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को गम्हरिया बाजार समिति द्वारा झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन का अभिनंदन कर सिंहभूम सांसद जोबा माझी के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

दो दिन पूर्व सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने गम्हरिया अंचल कार्यालय में नगर निगम एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने गम्हरिया बाजार को व्यवस्थित, आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। सांसद की पहल के बाद बाजार के पुनर्विकास को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार के आधुनिकीकरण से वर्षों पुरानी अव्यवस्था, अतिक्रमण और यातायात जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी। दुकानदारों को उम्मीद है कि आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनने से ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो नेता केपी सोरेन ने कहा कि सांसद जोबा माझी की पहल पर बाजार के आधुनिकीकरण की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसका असर धरातल पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

केपी सोरेन ने कहा कि प्रस्तावित मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों को एक ही परिसर में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्राहकों को भी व्यवस्थित वातावरण में खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद परितोष बेच, निरंजन प्रधान, दिलीप गोराई, दीपक मुंडा, फूलकांत झा, जगदीश नारायण चौबे, इंद्रकांत झा सहित बाजार समिति के पदाधिकारी, व्यापारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें