विधायक सरयू राय के निर्देश पर बदला गया जर्जर बिजली पोल, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर सोनारी गांधी रोड क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़े बिजली के पोल को बिजली विभाग द्वारा बदल दिया गया। नए पोल की स्थापना के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार गांधी रोड के लोगों ने क्षेत्र में लगे जर्जर बिजली पोल को लेकर चिंता जताते हुए इसकी शिकायत विधायक समर्थक रंजीत प्रसाद से की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पोल की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद रंजीत प्रसाद ने मामले की जानकारी विधायक सरयू राय एवं आशुतोष राय को दी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जून को पुराने और जर्जर पोल को हटाकर उसकी जगह नया बिजली पोल स्थापित कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।

स्थानीय बस्तीवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उनकी सक्रियता सराहनीय है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का इसी तरह शीघ्र समाधान किया जाएगा।

आभार व्यक्त करने वालों में गुड्डू शर्मा, संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह, भरत प्रसाद, संजय प्रसाद समेत कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.