इच्छापुर ग्वालपाड़ा मैदान में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, खेल गतिविधियां ठप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : नगर निगम के वार्ड 27/28 अंतर्गत इच्छापुर स्थित ग्वालपाड़ा मैदान में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मैदान में पानी भर जाने के कारण बच्चों और युवाओं की खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं, वहीं क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मैदान में जलभराव की मुख्य वजह आसपास की नालियों का जाम होना है। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश और गंदा पानी मैदान में जमा हो गया है। इससे इलाके में गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

युवा नेता एवं समाजसेवी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम प्रशासन से अविलंब नालियों की सफाई और मैदान से जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मैदान क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए खेल एवं स्वास्थ्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण इसकी स्थिति बदहाल हो गई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी नगर निगम से त्वरित कार्रवाई कर मैदान को पुनः उपयोग योग्य बनाने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें