उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की हुई समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Seraikela जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं जल योजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पेयजल शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने तथा जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा, ताकि आम लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान जिले में खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए सभी गांवों एवं टोलों को नल-जल योजना से जोड़कर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जल जीवन मिशन, सिंगल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जो पेयजल योजनाएं वर्तमान में बंद या खराब हैं, उनकी शीघ्र मरम्मति कर पुनः संचालित किया जाए।

बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त सह निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें