साकची मरीन ड्राइव पर धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, भगवा रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ के मार्गदर्शन में युवा इकाई द्वारा साकची मरीन ड्राइव गोलचक्कर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे चौक और आसपास के क्षेत्र को भगवा ध्वज एवं फूलों से सजाया गया था। महाराणा प्रताप चौक की भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ हुई। इसके बाद झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, शिवशंकर सिंह, मंजू सिंह एवं सचिव अमित सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद अनिरुद्ध त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन, वीरता और राष्ट्र धर्म के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, आशुतोष राय, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार रखे। वहीं महिला समिति एवं युवा इकाई की 27 शाखाओं द्वारा क्रमवार प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती समारोह के अवसर पर शहर के लगभग 15 स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए, जहां आम लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक सोनू दुलरुवा एवं उनकी टीम ने देशभक्ति एवं महाराणा प्रताप से जुड़े गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन युवा संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंह एवं सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में अमित सिंह, दिनेश सिंह, कुमार प्रभाकर, जयंत विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, शशि सिंह, हेमंत सिंह सहित कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें