JSSC ने 611 पदों पर निकाली भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ (JTGLCCE) के तहत 611 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट JSSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला सहायक, सांख्यिकीय पर्यवेक्षक, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, अंकेक्षक (ऑडिटर) एवं निरीक्षक सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों के अनुसार अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातक अथवा तकनीकी डिग्री होना अनिवार्य होगा।

आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा (CBT), मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। आयोग ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.