सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल में 7वें फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

SHARE:

Jamshedpur : St. Mary’s English High School बिस्टुपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय “7वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ विद्यालय परिसर में हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस आयोजन में खेल भावना, अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि Father Jairaj Ignatius S ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या Sister Eliza Joseph एवं प्रशासिका Sister Anjani Mala Toppo विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।



अपने संबोधन में फादर जेयराज इग्नेशियस एस ने विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट स्वर्गीय Father Gerald Martin D’Souza की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास करना भी है।

उन्होंने कहा कि यह मंच विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।



टूर्नामेंट में कुल 18 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं, जो आगामी मुकाबलों में अपने खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक सज्जाद अहमद खान (बास्केटबॉल कोच) के साथ वरीय खेल कोच करण कुमार, विजय प्रसाद, सरैल कुजूर और दीपिका इंदिरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें