पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्री चैतन्य, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा नेतृत्व को नई दिशा मिलने जा रही है, जो गौरव का विषय है।



नंदजी प्रसाद ने बताया कि वे 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल को जनहित और विकास केंद्रित नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि Suvendu Adhikari के नेतृत्व में “विकसित बंगाल, विकसित भारत” संकल्प को नई गति मिलेगी और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.