महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : केंद्र सरकार की नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में सरायकेला-खरसावां जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को जिला समाहरणालय भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।

धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेन्दु महतो ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं तक के दाम आसमान छू रहे हैं।

झामुमो नेता सह नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। परिवहन महंगा होने के कारण हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन में झामुमो के भोला महांती, गणेश चौधरी, अमृत महतो, विशु हेम्ब्रम, सुधीर महतो, प्रियंका महतो, उमेश भल, तपन कामिला, देवनाथ सिंह सरदार, बासुदेव महतो, गुरुचरण मुखी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें