कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी समेत ज्वेलरी दुकानदार गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों और एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। साथ ही छीनी गई सोने की चेन को गलाकर बनाई गई अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा नकद राशि भी बरामद की गई है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि बीते 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ रोड में स्कूटी सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश पटेल और प्रीतम सिंह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि छीनी गई सोने की चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को 25 हजार रुपये में बेचा गया था। दुकानदार ने चेन को पिघलाकर तीन सोने की अंगूठियों में बदल दिया था। पुलिस ने आरोपी दुकानदार निखिल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रकाश पटेल के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें