मनोहरपुर में शोक सभा: बीडीओ सालखु हेम्ब्रोम को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड परिसर में मंगलवार सुबह हाटगम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सालखु हेम्ब्रोम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में बीडीओ शक्तिकुंज एवं अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सालखु हेम्ब्रोम का निधन प्रशासनिक सेवा के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने उनके कार्यों और समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर एलआरडीसी केके मुंडु, श्रम पदाधिकारी अजय कुमार, वरीय लिपिक पदाधिकारी माधव चंद्र हेम्ब्रोम सहित प्रखंड और अंचल के सभी कर्मीगण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें