भाजपा की चुनावी जीत पर जमशेदपुर बार संघ में जश्न, अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं में मंगलवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की असम, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।

बार संघ के अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर आपस में झालमुरी खाकर इस जीत की खुशी साझा की। अधिवक्ताओं का कहना था कि पार्टी की यह जीत जनसमर्थन और संगठन की मजबूती का परिणाम है।

कार्यक्रम में अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, मनप्रीत सिंह, अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप सहित लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की और इसे ऐतिहासिक जीत बताया।

Leave a Comment