West Bengal Election : भाजपा की जीत पर रघुवर दास ने जताया आभार, कहा— विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर तीनों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जनादेश को विकास, सुशासन और भरोसे की राजनीति की ऐतिहासिक जीत बताया।

रघुवर दास ने कहा कि यह सफलता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकासोन्मुख नीतियों और जनविश्वास का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले जनादेश को ‘दूसरी आजादी’ करार देते हुए कहा कि यह परिणाम वर्षों से चले आ रहे भय, भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता के निर्णायक विद्रोह का प्रतीक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लंबे समय तक राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार और असुरक्षा का सामना किया है, लेकिन इस बार लोगों ने निर्भीक होकर मतदान करते हुए लोकतंत्र के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिया। रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने अमित शाह के मार्गदर्शन में विकास और सुशासन की राजनीति को मजबूत किया, जिस पर जनता ने भरोसा जताया है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को समर्पित है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की जीत पर वहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति को नकारकर विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.