Bjp celebrates : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, केसरिया होली खेलकर मनाया विजयोत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद झारखंड समेत लौहनगरी जमशेदपुर में उत्सव का माहौल है। इसी क्रम में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया होली खेलकर जीत का जश्न मनाया।

सोमवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजयोत्सव मनाया। इस दौरान आमजनों के बीच बंगाल का प्रसिद्ध रसगुल्ला, लड्डू और झालमुड़ी वितरित किए गए तथा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “भाजपा जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए।



इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर भ्रष्टाचार और भय के माहौल के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल भी विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।



विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और बलिदान का परिणाम है। साथ ही उन्होंने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता पर वहां की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कल्याणी शरण, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, अभिमन्यु सिंह समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.