Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया है।
उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है, और इसी सोच के कारण पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
अमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच ने संगठन को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है, जिसका प्रभाव चुनाव परिणामों में स्पष्ट दिखा।
उन्होंने कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त किया। हर कार्यकर्ता ने खुद को संगठन का सच्चा “संतान” मानते हुए पूरी निष्ठा से काम किया।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनविश्वास की जीत है तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।











