गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अधरजी का भव्य सम्मान, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में जुटे पिंटू दत्ता और प्रभावती दत्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: झारखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भिलाई पहाड़ी निवासी झामुमो नेता सह पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता और जमशेदपुर-4 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने वर्ष 2026 की मिस इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन करने वाली श्रेया अधरजी को उनके आवास पर जाकर भव्य सम्मानित किया।

लखनऊ-बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रेया की इस उपलब्धि पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।


इस अवसर पर पिंटू दत्ता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उचित मंच और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें पहचानने और प्रोत्साहित करने की। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे झारखंड का नाम देश-विदेश में और ऊंचा होगा।


वहीं, प्रभावती दत्ता ने कहा कि श्रेया अधरजी जैसी प्रतिभाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज की है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास से झारखंड खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।


इस दौरान श्रेया के माता-पिता बीथिका और अभिजीत को मिठाइयां, साड़ी एवं वस्त्र भेंट किए गए, वहीं उनकी दादी को भी साड़ी देकर सम्मान प्रकट किया गया। जनप्रतिनिधियों ने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.