माताजी आश्रम हाता में आयोजित रोजगार मेले का पूर्व विधायक मेनका सरदार ने किया उद्घाटन, कई कंपनियों ने लिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को माताजी आश्रम, हाता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन झारखण्ड बंगभाषी उन्नयन समिति द्वारा माताजी आश्रम के सहयोग से किया गया।

रोजगार मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक मेनका सरदार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच रोजगार उपलब्ध कराना एक सराहनीय और पुण्य कार्य है। उन्होंने आयोजकों और भाग लेने वाली कंपनियों की पहल की प्रशंसा की।

इस रोजगार मेले में S.P Company, S.I Company, YSR Telco और Stream Digital Services सहित कई कंपनियों ने भाग लिया।

मेले के दौरान कुल 70 बेरोजगार युवक-युवतियों का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मृणाल पाल, कृष्ण पद मंडल, राजकुमार साहू, करुणामय मंडल, अमित पात्र, संजय साहू, रामकृष्ण सरदार, बलराम गोप, बिश्वामित्र खंडायत, लोचना मंडल, तरुण दे, राजेश राय और पूजा महतो शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.