तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, चालक घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa  : झारखंड-उड़ीसा बॉर्डर पर नालदा गेट के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बड़ाजामदा से उड़ीसा के बम्बारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोनट बुरी तरह मुड़ गया, बंपर टूटकर लटक गया और विंडशील्ड चकनाचूर हो गई।

हालांकि हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बचने की संभावना जताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर OD 09 M 6639 बताया गया है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को कार से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ही दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.