खैरबनी में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, विधायक संजीव सरदार ने युवाओं को दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जेबीबीएस यंग बॉयज एंड गर्ल्स क्लब द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक Sanjeev Sardar शामिल हुए। यह प्रतिमा उनके सौजन्य से स्थापित की गई है।

इस दौरान विधायक ने सालगाडीह टोला में B. R. Ambedkar की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर क्लब की ओर से 22वां रंग-रंग स्पोर्ट्स खेल कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक भेदभाव, जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन हमें समान अधिकार और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं क्लब के सदस्यों ने विधायक का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, अर्जून मुर्मू, भगत हांसदा, उदय मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, दांदुराम मार्डी, सुरेश हेंब्रम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं क्लब के अध्यक्ष सुखलाल टुडू, सचिव राजीव टुडू, कोषाध्यक्ष सिदा हांसदा एवं टोला प्रधान धारमाल मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.