पाइपलाइन लीकेज से परेशान लोगों को राहत, पूणिमा मल्लिक ने अपने खर्च से कराया समाधान

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसुडीह स्थित शिव मंदिर रोड में पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और आसपास के निवासियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य पूणिमा मल्लिक ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी खर्च से पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सड़क पर बह रहा पानी रुक गया और लोगों को बड़ी राहत मिली।

मौके पर मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता माणिक मल्लिक ने कहा कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई करने से लोगों को बड़ी राहत मिलती है और यही जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए पूणिमा मल्लिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उठाए गए इस कदम से उन्हें काफी राहत मिली है और अब आवागमन सुचारू रूप से हो पा रहा है।

Leave a Comment