गधड़ा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जेना जामुदा ने संविधान की रक्षा का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gadhra : गधड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर धूप अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे आयोजन में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए जेना जामुदा ने कहा कि आज समाज में सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर सहभागिता निभा रहे हैं, यह बाबा साहेब की ही देन है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रयासों के कारण आज समाज के वंचित वर्गों को भी मुखिया, विधायक और सांसद बनने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व संविधान की अवहेलना करने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले समय में सभी को एकजुट होकर संविधान और देश की रक्षा के लिए संगठित होना होगा।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता राजेश सामंत, भूपति सरदार, लखीकांत महतो, विश्वजीत भगत, शिवलाल लोहरा, जितेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण मुंडा, रूपम सिंह, सुलोचना लोहार, छोटे सरदार, सुखराम हेमराम, अशोक कुमार सिंह, बबलू महतो, राजेंद्र भगत, बंसी हांसदा, राजाराम हांसदा, मंगल मुर्मू, ससन हांसदा, राजू मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.