जेवर चमकाने के बहाने ठगी, बड़ाजामदा में सोने की चेन लेकर फरार हुए ठग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात ठगों ने जेवर चमकाने के बहाने घर में घुसकर सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा बाजार स्थित मिनी बैंक संचालक रंजीत कुमार वर्मा उर्फ चिंटू के घर दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे। उन्होंने खुद को “उजाला रॉयल कंपनी” का कर्मचारी बताते हुए सोने-चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन व गहनों को चमकाने की पेशकश की।

शुरुआत में ठगों ने घर की महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए तांबे की प्लेट और चांदी के पायल को साफ कर वापस कर दिया। इससे महिलाओं का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने सोने की चेन भी चमकाने के नाम पर ले ली।

ठगों ने चेन को एक पाउडर में डालकर महिलाओं से पानी लाने को कहा। जैसे ही महिलाएं अंदर गईं, दोनों आरोपी चेन लेकर फरार हो गए और उसकी जगह कागज की पुड़िया में पत्थर रखकर छोड़ गए। जब पुड़िया खोली गई तो उसमें पत्थर देखकर सभी के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। फुटेज में दोनों ठगों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसमें वे आसपास के अन्य घरों में भी इसी तरह प्रवेश करने की कोशिश करते दिखे, हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें भगा दिया।

थाना प्रभारी Baleshwar Oraon ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अजनबियों से सतर्क रहें और बिना पहचान सत्यापन के किसी को घर में प्रवेश न करने दें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस तरह के अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.