लुआबासा स्कूल में पत्रकार एकता मंच की पहल, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए Kolhan Patrakar Ekta Manch के सदस्यों ने लुआबासा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना था।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के शुभ हाथों से की गई, जिसमें बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच के सदस्यों ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य Sanjay Mahato और वार्ड सदस्य Shanti Mahato सहित पत्रकार एकता मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.