आंधी से उजड़ा घर, कूनी देवी को मिला तिरपाल का सहारा; प्रशासन ने दिखाई तत्परता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के टांगराईन गांव में हाल ही में आई तेज आंधी ने एक गरीब महिला के आशियाने को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कूनी देवी भगत, जो गांव में अकेले रहती हैं, के घर का आधा हिस्सा आंधी में उड़ गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गईं।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पत्र से मिलकर कूनी देवी ने अपनी समस्या साझा की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामेश्वर पत्र ने तत्काल प्रखंड के अंचल अधिकारी को इसकी जानकारी दी।

प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और कूनी देवी को राहत स्वरूप एक तिरपाल उपलब्ध कराया। शनिवार को ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में तिरपाल कूनी देवी को सौंप दिया गया।

तिरपाल मिलने के बाद कूनी देवी को अस्थायी रूप से रहने का सहारा मिल गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में उन्हें स्थायी आवास की भी सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.