बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।


थाना प्रभारी  ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में छोटे दुकानों और मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में एक मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ा था।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन वारदातों में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह के अपराध कर रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस के सामने चुनौती भी बढ़ा दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.