गुवा में सांसद जोबा मांझी का जोरदार स्वागत, 10 लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद  का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

सभा के दौरान नोवामुंड़ी प्रखंड के 10 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी और झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे झामुमो की नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी के संघर्ष से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं।

अपने संबोधन में सांसद जोबा मांझी ने कहा कि जनता के विश्वास से ही वह संसद तक पहुंची हैं और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और गुवा क्षेत्र के लोग किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया, “आप मुझे फोन पर सूचना दें, मैं हर संभव त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी।”

कार्यक्रम में राहुल आदित्य, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, भादो टोप्पो, चांदमनी लागुरी, अभिषेक सिंकु, बुधराम लागुरी, दुर्गा देवगम, मोहम्मद तबारक, लागुड़ा देवगम, बामिया माझी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.