तुमुंग गांव में 125 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत तुमुंग गांव में शुक्रवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब 125 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

अहले सुबह गांव के छोर पर स्थित तालाब में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा। इसके बाद भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं की टोली कलश यात्रा के रूप में आगे बढ़ी। यह यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरिमंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की विधिवत स्थापना की गई।

गांव में शनिवार से अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया है। कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ, जबकि शाम में गंध (धूप–दीप) समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में संकीर्तन में शामिल हो रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो सहित कई समाजसेवियों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में शशि भूषण महतो, अरुण महतो, वन बिहारी महतो, सीताराम महतो, श्यामल महतो, खोकाराम महतो, विश्वजीत महतो, विपिन बिहारी, शरदचंद्र महतो, आशुतोष महतो, ससटीपौध महतो, दिनेश पत्र, राम बिहारी महतो, शंकर महतो, निरंजन महतो, मधुसूदन महतो, शिवनाथ महतो और सुशांत महतो सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.